देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन में हुई जनहानि पर मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुख जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन में लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया।
नयी दिल्ली, 25 जुलाई सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन में लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद ठाकुर ने कहा कि इस घटना में पर्यटकों की मौत दुखद है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन के कारण पर्यटकों की मौत दुखद है। राज्य सरकार तत्काल राहत और बचाव कार्यों में लग गई है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भगवान शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शांति।’’
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बारिश के कारण अपराह्न 1.25 बजे सांगला-छितकुल मार्ग पर बस्तेरी के पास कई भूस्खलन हुए जिससे एक पुल ढह गया और कुछ वाहनों को क्षति पहुंची।
बस्तेरी में पुल ढहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है। वीडियो में चट्टानों को नीचे की तरफ गिरते देखा जा सकता है, जिससे पुल ढह गया।
पुलिस ने बताया कि एक वाहन पर भारी चट्टानों के गिरने की वजह से उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यात्री छितकुल से सांगला जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक घटना में किन्नौर जिले में एक अन्य भूस्खलन में एक राहगीर घायल हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)