देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ा, कुछ दिनों में हिमपात की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री के इजाफे से लोगों को शनिवार को भयंकर सर्दी से राहत मिली। अब कुछ दिनों तक हिमपात हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, सात जनवरी कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री के इजाफे से लोगों को शनिवार को भयंकर सर्दी से राहत मिली। अब कुछ दिनों तक हिमपात हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उससे पिछली रात यह शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

घाटी का प्रवेश द्वार समझे जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री नीचे रहा जबकि सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में यह शून्य से 1.8 डिग्री नीचे रहा।

अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में पारा शून्य के नीचे 1.4 डिग्री तक लुढक गया। अनंतनाग में पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 नीचे रहा, उससे पिछली रात को यह शून्य से 8.6 डिग्री नीचे था। पहलगाम वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मार्ग में आधारशिविर का काम करता है।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में पारा शून्य के नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया, जबकि उसकी पिछली रात को यह शून्य से पांच डिग्री नीचे था।

मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार को बादल छाये रहने की संभावना है और रात में छिटपुट स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। उसके अनुसार रविवार को 75 फीसदी संभावना है कि हल्का से मध्यम हिमपात हो।

उसने कहा कि 10 और 11 जनवरी को फिर बादल छाये रहेंगे, व्यापक तौर पर हिमपात की संभावना है तथा जम्मू में वर्षा एवं ऊचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात हो सकता है।

कश्मीर फिलहाल 40 दिनों की भयंकर सर्दी ‘चिल्लई-कला’ की गिरफ्त में है। इस दौरान अक्सर हिमपात की बहुत अधिक संभावना रहती है। यह दौर 21 दिसंबर को शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

List of Mayors of Mumbai: मुंबई के मेयरों की अब तक की पूरी लिस्ट, जानें 4 साल बाद अब किसे मिलेगी यह कुर्सी

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\