देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह सर्द रही। शहर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

नयी दिल्ली, छह मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह सर्द रही। शहर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

राजधानी में मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान लगातार 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

आईएमडी ने कहा कि राजधानी में दिन के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान भी गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी द्वारा सुबह नौ बजे साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार आज दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार की सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 120 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Preview: एशियन गेम्स में आज पाकिस्तान और श्रीलंका महिला टीम के बीच होगी फाइनल की जंग, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं पाकिस्तान-श्रीलंका महिला सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

How And Where To Watch India Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team Asian Games 2026 Semi-Final Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत-बांग्लादेश महिला सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड