Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता खराब

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

Cold Weather (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 4 फरवरी : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में शहर में तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई. वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 233 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. यह भी पढ़ें : Weather Update: कश्मीर में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड