देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, 28 से लू चलने के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे साक्षेप आर्द्रता का स्तर 37 फीसदी था। विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी ‘सफर’ के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 233 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी ने कहा कि अगले कुछ दिन दिल्ली में लू चलने की संभावना नहीं है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में 28 अप्रैल से लू चलने के आसार व्यक्त किए गए हैं जिसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल