देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम में औसत से दो डिग्री अधिक है।

विभाग ने रविवार को हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है।

उसने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत से 58 प्रतिशत के बीच रही।

राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 354 दर्ज किया गया जो ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में आता है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में शुक्रवार को इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शिमला के न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी