देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में बादल छाए रहने, बहुत हल्की बारिश होने, गरज के साथ छींटे पड़ने तथा तेज हवाओं के साथ आंधी आने की संभावना जताई है।

उसने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 121 दर्ज किया गया जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी