देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिन के दौरान सामान्यत: बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब‘, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

37 निगरानी केंद्रों में से छह (पंजाबी बाग, बवाना, मुंडका, नेहरू नगर और जहांगीरपुरी) में एक्यूआई ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में जबकि 30 केंद्रों पर ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा