देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और शहर के कुछ हिस्सों में थोड़ी धुंध छा गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और शहर के कुछ हिस्सों में थोड़ी धुंध छा गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय ने सोमवार को पूर्वानुमान लगाया था कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मंगलवार की सुबह हल्की बारिश या बूंदाबांदी और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

सफदरजंग वेधशाला का न्यूनतम तापमान सुबह 9.45 बजे के आसपास 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मंगलवार सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 327 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट