देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को सुबह बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई तथा शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को सुबह बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई तथा शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह 8.10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 था, जो बुधवार को सुबह दर्ज एक्यूआई 262 से काफी अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार की शाम चार बजे दिल्ली का एक्यूआई 303 था, जबकि सोमवार को दिवाली के दिन शाम चार बजे यह 312 दर्ज किया गया था।

दिल्ली के आनंद विहार निगरानी केंद्र ने बृहस्पतिवार को सुबह 8.10 बजे क्षेत्र में 405 एक्यूआई दर्ज किया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।

वहीं, वजीरपुर (386), पटपड़गंज (360), विवेक विहार (316), पंजाबी बाग (328) और जहांगीरपुरी (380) बहुत खराब वायु गुणवत्ता वाले स्थानों में शामिल हैं।

दिल्ली के पड़ोसी शहरों गाजियाबाद (338), नोएडा (331), ग्रेटर नोएडा (328) और गुरुग्राम (334) में भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही। वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई 300 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब होने की मुख्य वजह ठंडा मौसम और हवाएं न चलना है, जो प्रदूषकों के जमा होने के लिए अनुकूल माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान मुख्य रूप से साफ ​​रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 84 फीसदी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी