देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा सामान्य से कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय तापमान के और कम होने का अनुमान है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनततम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था ।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 264 रहा। एक्यूआई बुधवार को 232, मंगलवार को 139, सोमवार को 82 और रविवार को 160 दर्ज किया गया था।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता आने वाले दिनों में और खराब हो सकती है। उत्तर भारत में पराली जलाए जाने के कारण दिल्ली में पीएम2.5 प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। पराली जलने से निकले धुएं के कारण बुधवार को प्रदूषण के स्तर में 16 प्रतिशत वृद्धि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड