देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 15 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 20 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में 247 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड