देश की खबरें | दिल्ली में न्यनूतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई लगातार दूसरे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

भारत मौसम विभाग विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान के मंगलवार को 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.6 और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों अनुसार, सुबह एक्यूआई 400 दर्ज किए जाने के साथ ही ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। सोमवार को भी एक्यूआई इसी श्रेणी में था।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड