देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आस-पास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में आकाश साफ रहने और धूप खिलने के बाद भी ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में आकाश साफ रहने और धूप खिलने के बाद भी ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया क्योंकि पश्चिमी हिमालय से बर्फीली हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। आयानगर और रिज मौसम स्टेशनों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी ने बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते मंगलवार को शीत लहर की घोषणा कर दी थी। दिल्ली में मंगलवार को तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का शहर का न्यूनतम तापमान था।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई और अब शीत लहर के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है।

आईएमडी दिल्ली जैसे छोटे इलाकों में अगर एक दिन के लिए भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे या लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है तो शीतलहर की घोषणा कर देता है।

वहीं शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 248 रहा। बुधवार को 24 घंटे का औसतन एक्यूआई 262 रहा। मंगलवार को यह 230 रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड