देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, कोहरे के कारण रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि घने कोहरे के कारण शहर के कई हिस्सों में दृश्यता कम रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि घने कोहरे के कारण शहर के कई हिस्सों में दृश्यता कम रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दृश्यता कम होने से रेलगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ और दिल्ली आने वाली 22 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रहीं हैं।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, दक्षिण पश्चिम राजस्थान तथा उत्तरी मध्य प्रदेश के दूर दराज के इलाकों में घने से बेहद घना कोहरा (0-25 मीटर) छाया रहा।’’

इसमें कहा गया, ‘‘पटियाला, अंबाला, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पालम, बरेली, लखनऊ, वाराणसी और ग्वालियर में दृश्यता 30 मीटर से कम रही।’’

विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शहर की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने 31 दिसंबर तक अल सुबह तथा देर रात हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।

घने कोहरे को देखते हुए परामर्श जारी किया गया है, जिसके तहत विभाग ने चालकों को ‘फॉग लाइट’ का उपयोग करने और यात्रियों को उड़ान, रेल और राज्य परिवहन की बसों के समय के बारे में जानकारी रखने की सलाह दी है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘गाड़ी चलाते समय या परिवहन के किसी भी साधन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें।’’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में बताया गया कि सुबह नौ बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377 रहा।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम