देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार से पांच दिनों में शहर में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में जुलाई में अब तक सामान्य 208.8 मिलीमीटर के मुकाबले 331.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर दिल्ली में जुलाई के महीने में औसतन 195.8 मिलीमीटर बारिश होती है।

दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मार्च में सामान्य 17.4 मिलीमीटर के मुकाबले 53.2 मिलीमीटर, अप्रैल में 16.3 मिलीमीटर के औसत के मुकाबले 20.1 मिलीमीटर, मई में सामान्य 30.7 मिलीमीटर के मुकाबले 111 मिलीमीटर और जून में सामान्य 74.1 मिलीमीटर के मुकाबले 101.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

पश्चिमी विक्षोभ, मानसूनी हवाओं और उत्तर पश्चिम भारत पर चक्रवाती परिसंचरण की परस्पर क्रिया के कारण 1982 के बाद से आठ और नौ जुलाई को जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक वर्षा (153 मिलीमीटर) हुई। अगले 24 घंटों में शहर में 107 मिलीमीटर अतिरिक्त वर्षा हुई।

आठ जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से अगले 36 घंटों में दिल्ली में अभूतपूर्व 260 मिलीमीटर वर्षा हुई, जिससे सरकार को बाढ़ की चेतावनी जारी करनी पड़ी और स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड