देश की खबरें | कश्मीर में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर दर्ज किया गया जिसके चलते लोगों को हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से थोड़ी राहत मिली। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

श्रीनगर, 31 दिसंबर श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर दर्ज किया गया जिसके चलते लोगों को हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से थोड़ी राहत मिली। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस था।

घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में भी कल रात पारा जमाव बिंदु से ऊपर था। शहर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । पहलगाम में शून्य से नीचे नौ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और यह जम्मू कश्मीर में सबसे सर्द स्थान रहा।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया ।

अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

घाटी के ज्यादातर इलाकों में बृहस्पतिवार को बर्फबारी हुई।

मौसम कार्यालय ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड