देश की खबरें | राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान में मौसम दीपावली के बाद अचानक बदल गया है और सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। राज्य में इस हफ्ते तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 16 नवंबर पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान में मौसम दीपावली के बाद अचानक बदल गया है और सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। राज्य में इस हफ्ते तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

मौसम विभाग जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सोमवार से खत्म हो जाएगा और अगले चार- पांच दिनों तक राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। एक बार पुनः उत्तरी हवाओं के प्रभाव से दिन के अधिकतम तापमान तथा रात के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | Bihar: देवेंद्र फडणवीस बोले- सुशील मोदी जी को नई जिम्मेदारी दी जाएगी, पार्टी उनके बारे में सोचेगी.

राज्य के उत्तरी भागों में अगले दो दिन के दौरान सुबह के समय हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

राजधानी जयपुर में सोमवार को दिन भर बादल छाये रहे और हल्की सर्द हवाएं चलीं। इस बीच राज्य के माउंट आबू में रविवार रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | अमेरिका: राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा- मैं चुनाव जीत गया!: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर के अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। फलौदी में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 31.2, बाड़मेर—डबोक में 30.6—30.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 30 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों पर 29.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के अधिकतर प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भी रविवार के मुकाबले सोमवार को एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now