देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में बुधवार को ठंड का प्रकोप जारी है और हिसार, आदमपुर तथा लुधियाना में पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 दिसंबर हरियाणा और पंजाब में बुधवार को ठंड का प्रकोप जारी है और हिसार, आदमपुर तथा लुधियाना में पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके साथ ही अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.1 डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 4.3 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के प्रमुख शहरों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

अंबाला में 3.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 3.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 3.2 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 4.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

अंबाला, हिसार, करनाल, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में धुंध और कोहरा छाया रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल