देश की खबरें | दिल्ली में सामान्य से कम रहा न्यूनतम तापमान, हल्की बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शाम तक हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Corona

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शाम तक हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 10 डिग्री और जून के महीने में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान था। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश, बादल गरजने और तेज हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई।

शहर में अधिकतम तापमान बुधवार को करीब 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। यह मंगलवार को सामान्य से सात डिग्री कम, 33.6 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में 17 जून, 2006 को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने बुधवार को आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और बादल गरजने का अनुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली ने मई के महीने में औसत अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था जो 13 वर्ष में सबसे कम था।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह 2014 से पहली बार था जब सफदरजंग वेधशाला ने मॉनसून से पहले की अवधि में लू नहीं दर्ज की।

श्रीवास्तव ने बताया कि पहले तो लगातार पश्चिमी विक्षोभों के कारण तापमान कम रहा और फिर चक्रवात ताउते के चलते ‘‘रिकॉर्ड” बारिश हुई।

यह 2011 के बाद से भी पहली बाार था जब पालम वेधशाला ने भी मॉनसून से पहले की इस अवधि में लू चलना नहीं दर्ज किया।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, शहर ने पिछले साल अगस्त के बाद से हर महीने, मौसम के किसी न किसी रिकॉर्ड को तोड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड