देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, चार जनवरी हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.2 , 9.4 और 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, नारलौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4, 12.6, 6.5 और 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक क्रमश: 11, 13.4 और 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पठानकोट में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 14.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 5.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 11.5 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में छह डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में कई स्थानों पर बारिश भी हुई। अमृतसर में 2.2 मिमी, लुधियाना में 1.7 मिमी, पठानकोट में 1.6 मिमी, आदमपुर में 0.8 मिमी और गुरदासपुर में 6.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड