देश की खबरें | राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।

जयपुर, नौ फरवरी राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहा और सभी शहरों में तेज धूप निकली। इस दौरान फतेहपुर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर और अलवर में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

बाड़मेर शनिवार को सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दौसा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करौली में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, संगरिया में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.2 डिग्री, सिरोही में 7.6 डिग्री, जालौर में 7.8 डिग्री अलवर-डबोक में 8.2 डिग्री सेल्सियस और अन्य स्थानों पर 8.3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 13.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के अधिकांश शहरों में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील