देश की खबरें | ओडिशा में गहिरमाथा समुद्र तट पर जुटे लाखों ओलिव रिडले कछुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में गहिरमाथा के शांत समुद्र तट पर लाखों की संख्या में ओलिव रिडले प्रजाति के कछुए जुटने लगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कछुओं का यहां अंडे देने के लिए आना उनके सालाना सफर का एक हिस्सा है।

केंद्रपाड़ा, 27 मार्च ओडिशा में गहिरमाथा के शांत समुद्र तट पर लाखों की संख्या में ओलिव रिडले प्रजाति के कछुए जुटने लगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कछुओं का यहां अंडे देने के लिए आना उनके सालाना सफर का एक हिस्सा है।

कवच के रंग के आधार पर इन कछुओं का यह नाम पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि तट पर कछुओं का जमावड़ा अपने आप में एक दुर्लभ और प्राकृतिक घटनाक्रम है, जिसका नजारा स्तब्ध करता है।

गहिरमाथा समुद्र तट को इन कछुओं का दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात घोंसला माना जाता है। उन्होंने कहा कि गहिरमाथा के अलावा कछुए सामूहिक घोंसले के लिए रुशिकुल्या और देवी नदी के मुहाने पर भी आते हैं।

राजनगर मैंग्रोव (वन्यजीव) संभागीय वन अधिकारी जे. डी. पति ने कहा कि शुक्रवार को करीब 2.45 लाख मादा कछुए रेंगकर समुद्र किनारे गड्ढे खोदने के लिए आये। पति ने कहा कि समुद्र तट पर घोंसला बनाने के लिए आये कछुओं की एक दिन में यह संभवत: सबसे बड़ी संख्या है।

इससे पहले इस बात की आशंका थी कि ओलिव रिडले कछुए अपनी वार्षिक यात्रा त्याग सकते हैं, क्योंकि इस बार घोंसले बनाने में लगभग एक पखवाड़े की देरी हुई है। पिछले साल नौ मार्च से 23 मार्च तक 3,49,694 मादा कछुए अंडे देने के लिए तट पर आये।

मादाएं अंडे देने के लिए आमतौर पर रात में समुद्र तट पर बने घोंसले में आती हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एक मादा कछुआ आमतौर पर लगभग 120-150 अंडे देती है और फिर समुद्र में लौट जाती है। इस अंडे से 45-60 दिनों के बाद बच्चा निकलता है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार समुद्र में प्रवेश करने वाले कछुओं के 1,000 बच्चों में से केवल एक ही वयस्क होने की उम्र तक पहुंच पाता है। अधिकारियों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के अलावा अंडे का अवैध शिकार, कछुओं को पकड़ना और इंसान द्वारा घोंसले को नष्ट करने समेत कई खतरों से कछुओं को जूझना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि घोंसलों की सुरक्षा को वन विभाग प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वन्यजीव कर्मचारी 24 घंटे निगरानी करते हैं, ताकि सियार, लकड़बग्घा और जंगली कुत्तों जैसे शिकारियों को अंडों से दूर रखा जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\