देश की खबरें | पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए लाखों श्रद्धालु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पुरी में नौ दिन तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा शनिवार को उस वक्त संपन्न हो गई जब भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ 12वीं सदी के मंदिर में लौट आए। इस यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए।

पुरी, पांच जुलाई ओडिशा के पुरी में नौ दिन तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा शनिवार को उस वक्त संपन्न हो गई जब भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ 12वीं सदी के मंदिर में लौट आए। इस यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए।

पुरी के ग्रैंड रोड पर लाखों लोगों द्वारा खींचे गए देवताओं के रथ मंदिर के 'सिंह द्वार' तक पहुंचे।

‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरिबोल’ जैसे उद्घोष के बीच लाखों भक्तों ने भगवान बलभद्र के रथ ‘तलध्वज’, देवी सुभद्रा के ‘दर्पदलन’ और जगन्नाथ के ‘नंदीघोष’ को श्री गुंडिचा मंदिर से 2.6 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 12वीं सदी के मंदिर तक लाए।

वापसी रथ यात्रा को स्थानीय रूप से ‘बहुड़ा’ यात्रा कहा जाता है, जो भगवान जगन्नाथ और उनके दो भाई-बहनों की नौ दिन की वार्षिक यात्रा के समापन का प्रतीक है।

‘बहुड़ा’ यात्रा के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्वयं इस यात्रा की सभी गतिविधियों की निगरानी की, जबकि सभी शीर्ष पुलिस और नागरिक प्रशासन प्रमुख यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद थे कि कोई अप्रिय घटना न हो पाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू