खेल की खबरें | मिल्खा की हालत स्थिर, आईसीयू से बाहर आए पर पत्नी भी अस्पताल में भर्ती हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह कृत्रिम आक्सीजन पर हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है और बुधवार को उन्हें अस्पताल के आईसीयू से बाहर निकाला गया जहां उनका कोविड निमोनिया का उपचार चल रहा था।

चंडीगढ़, 26 मई महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह कृत्रिम आक्सीजन पर हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है और बुधवार को उन्हें अस्पताल के आईसीयू से बाहर निकाला गया जहां उनका कोविड निमोनिया का उपचार चल रहा था।

आईसीयू से बाहर निकाला जाना उनके हालत में सुधार का संकेत है।

मिल्खा सिंह की 82 वर्षीय पत्नी और भारतीय वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर को कोविड निमोनिया के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुधवार को मोहाली के उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके पति का इलाज चल रहा है।

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने अपडेट में कहा, ‘‘मिल्खा सिंह कृत्रिम आक्सीजन पर ही हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। हालांकि वह कमजोर हैं और हम उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं कि वह अपने खाने की मात्रा में इजाफा करें। ’’

अस्पताल ने कहा, ‘‘आज हम उन्हें आईसीयू से निकालकर कमरे में लाए जहां उन्हें उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह के साथ रखा गया है जिन्हें कोविड निमोनिया के कारण आज अस्तपाल में भर्ती कराया गया।’’

अस्पताल ने कहा, ‘‘दोनों का करीबी निरीक्षण किया जा रहा है।’’

मिल्खा सिंह के परिवार के जब सभी सदस्यों का वायरस के लिए परीक्षण किया गया था तो निर्मल कौर नेगेटिव आई थी।

पिछले बुधवार को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दिन वह कोविड निमोनिया से पीड़ित पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी