देश की खबरें | सैन्य अधिकारियों ने राजनाथ सिंह को सीमा सुरक्षा, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शनिवार को सेना के शीर्ष अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी।

जम्मू, 21 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शनिवार को सेना के शीर्ष अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों, आतंकवाद रोधी अभियानों और अगले महीने शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा पर ध्यान केंद्रित किया गया।

उन्होंने बताया कि सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और सभी इकाइयों के कमांडिंग अफसरों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उधमपुर स्थित उत्तरी कमान मुख्यालय में बैठक में शामिल हुए।

सिंह शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर उत्तरी कमान के उधमपुर मुख्यालय पहुंचे और शनिवार सुबह सशस्त्र बल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया तथा 2,500 सैनिकों के साथ विभिन्न योगासन किए।

अधिकारियों ने बताया कि योग सत्र के बाद सेना के शीर्ष अधिकारियों ने रक्षा मंत्री को केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया।

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा पर खासकर जंगली इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें तीन जुलाई से दक्षिण कश्मीर हिमालयी क्षेत्र में शुरू होने वाली 38 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों को भी शामिल किया गया।

सेना अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए की गई बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है। यात्रा मुख्य रूप से दो मार्ग से होती है जिसमें अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग है, दूसरा गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट