देश की खबरें | सैन्य कमांडर सिंह ने सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन का दौरा किया।

जयपुर, 20 मई दक्षिण पश्चिम कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन का दौरा किया।

उन्होंने वहां परिचालनगत तैयारियों की समीक्षा की और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सराहनीय प्रदर्शन की प्रशंसा की।

एक सैन्य प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान सैन्य कमांडर को मौजूदा परिचालन स्थिति, सुरक्षा प्रोटोकॉल, संरचनाओं और इकाइयों की समग्र तत्परता के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने तैयारियों के उच्च मानकों और सभी कर्मियों द्वारा प्रदर्शित निस्वार्थ समर्पण पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन के अनुसार, इस दौरान सिंह ने सूरतगढ़ वायुसेना स्टेशन के वायुसेना कर्मियों से भी बातचीत की। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अनुकरणीय पेशेवराना दक्षता और निर्बाध समन्वय की सराहना की।

कमांडर ने संयुक्त योजना और क्रियान्वयन की सराहना की, जिसने मिशन को सफल करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने इस अवसर पर सैनिकों को पेशेवरता के उच्च मानकों को बनाए रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने उभरती सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए नई तकनीकों को लगातार अपनाने के महत्व पर जोर दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी