देश की खबरें | मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रधानमंत्री के ‘टीम इंडिया’ दृष्टिकोण को नई शक्ति देगी: आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि काशी में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'टीम इंडिया' दृष्टिकोण को नई शक्ति और गति प्रदान करेगी।

वाराणसी (उप्र), 24 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि काशी में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'टीम इंडिया' दृष्टिकोण को नई शक्ति और गति प्रदान करेगी।

इससे पहले मंगलवार सुबह आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा “बाबा विश्वनाथ की कृपाभूमि, अविनाशी काशी में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सहभागिता करूंगा।”

इसी पोस्ट में उन्होंने कहा कि संघीय एकता, राष्ट्रीय अखंडता और क्षेत्रीय विकास को सुदृढ़ करने वाली यह परिषद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टीम इंडिया दृष्टिकोण को नई शक्ति और गति प्रदान करेगी।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि “लहुरी काशी’’ गाजीपुर के विकास को आधुनिक अधोसंरचना, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, कृषि-निर्यात हब, औद्योगिक इकाइयों और गंगा तट पर्यटन से नई ऊर्जा मिल रही है।

योगी ने कहा ‘‘आज जनपद (गाजीपुर) में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करूंगा। 'विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश'- हमारा संकल्प भी है और प्रतिबद्धता भी।’’

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। शाह सोमवार से ही वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मंगलवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंगलवार की सुबह संकट मोचन मंदिर में भी विधि विधान से पूजा-अर्चना की।

मंगलवार को ही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होटल ताज में होनी है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे।

दर्शन-पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, स्वामी संतोष दास, संकट मोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्र आदि मौजूद थे।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\