खेल की खबरें | म्हाडा ने रोहित शर्मा के स्कूल को क्रिकेट सुविधा का उपयोग जारी रखने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने मुंबई के उस स्कूल में टर्फ और फुटबॉल नेट के उपयोग की अनुमति देने पर सहमति दी है जहां क्रिकेटर रोहित शर्मा बतौर छात्र खेला करते थे।

मुंबई, सात मार्च महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने मुंबई के उस स्कूल में टर्फ और फुटबॉल नेट के उपयोग की अनुमति देने पर सहमति दी है जहां क्रिकेटर रोहित शर्मा बतौर छात्र खेला करते थे।

ऐसा व्यावसायिक शोषण की शिकायतों के बाद सुविधा को ध्वस्त करने के कुछ दिनों बाद किया गया।

इस हफ्ते की शुरुआत में इस सुविधा का व्यावसायिक रूप से उपयोग किए जाने की शिकायत के बाद म्हाडा के अधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद स्कूल में टर्फ और फुटबॉल नेट को तोड़ दिया जबकि पिछले 29 साल से इसका इस्तेमाल किया जा रहा था और युवा क्रिकेटरों को बनाने में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसमें रोहित शर्मा भी शामिल थे।

म्हाडा के मुंबई बोर्ड के उपाध्यक्ष और मुख्य अधिकारी आईएएस मिलिंद बोरिकर ने कहा, ‘‘संबंधित लोगों द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि सुविधा का कोई व्यावसायिक उपयोग नहीं होगा, हमने एक और वर्ष के लिए सुविधा का पट्टा नवीनीकृत कर दिया है। ’’

बोरिकर ने पीटीआई को बताया कि स्कूल ने सूचित किया है कि वह फिर से क्रिकेट नेट स्थापित करेगा।

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता दिनेश लाड को रोहित को खोजने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि इस सुविधा का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\