प्रधानमंत्री मोदी के हाथ पर मेक्सिको की सीनेट की अध्यक्ष ने राखी बांधी, बनाया भाई-बहन का रिश्ता

मेक्सिको की सीनेट की अध्यक्ष एना लिलिया रिवेरा ने शुक्रवार को जी20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (पी20) से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ पर ‘राखी’ बांधी।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर: मेक्सिको की सीनेट की अध्यक्ष एना लिलिया रिवेरा ने शुक्रवार को जी20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (पी20) से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ पर ‘राखी’ बांधी. अधिकारियों ने कहा कि रिवेरा ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘राखी’ बांधी और प्रधानमंत्री ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया.

नौवें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया में कहीं भी और किसी भी रूप में आतंकवाद मानवता के खिलाफ है और संघर्षों से किसी को फायदा नहीं होता है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘यह समय शांति और भाईचारे का है’’, क्योंकि एक विभाजित दुनिया बड़ी वैश्विक चुनौतियों का समाधान नहीं दे सकती है.

इस कार्यक्रम में जी20 सदस्यों और आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष भाग ले रहे हैं. इस पी20 शिखर सम्मेलन के दौरान सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफार्म, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास, सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) में तेजी लाने और टिकाऊ ऊर्जा की ओर बढ़ने से लोगों के जीवन में परिवर्तन से संबंधित चार विषयों पर सत्र केंद्रित होंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

PM Modi To Inaugurate New PMO At ‘Seva Teerth’: बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, अब 'सेवा तीर्थ' से चलेगी सरकार, पीएम मोदी करेंगे हाईटेक ऑफिस का उद्घाटन

\