विदेश की खबरें | मेक्सिको के राष्टूीय स्तर के अखबार का दावा, पश्चिमी राज्य में उसके रिपोर्टर की हत्या की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘ला जोरनाडा’ की खबर के अनुसार, पत्रकार लुईस मार्टिन सांचेज इनिगेज का शव राज्य की राजधानी टेपिक के बाहरी इलाके में मिला।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘ला जोरनाडा’ की खबर के अनुसार, पत्रकार लुईस मार्टिन सांचेज इनिगेज का शव राज्य की राजधानी टेपिक के बाहरी इलाके में मिला।

नायारिट के सरकारी अभियोजक के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि इनिगेज (59) बुधवार से लापता थे और उन्हें तलाशने की अपील की गई थी। पत्रकार की पत्नी ने उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कार्यालय के मुताबिक, इनिगेज के साथ उनका फोन और कंप्यूटर भी गायब था।

कार्यालय ने कहा कि शनिवार को इनिगेज के रिश्तेदारों ने उनके शव की पहचान की और यह भी पता चला कि पुलिसकर्मियों को उनका शव मिलने से करीब दो दिन पहले उनकी मौत हो चुकी थी।

अभियोजकों ने एक बयान में कहा, ‘‘शव को देखकर प्रतीत होता है कि इनिगेज के साथ हिंसा हुई। उनके शव पर दो हस्तलिखित हस्ताक्षर भी थे, लेकिन इनका मतलब अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।’’

मेक्सिको में मादक पदार्थ गिरोह अक्सर पीड़ितों के शवों पर हस्तलिखित हस्ताक्षर छोड़ जाते हैं। अधिकारियों ने कहा कि वे इनिगेज की हत्या के कारणों की जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी