जरुरी जानकारी | मेट्रो ब्रांड्स ने आईपीओ का मूल्य दायरा 485-500 रुपये प्रति शेयर तय किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राकेश झुनझुनवाला के समर्थन वाली मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड ने दस दिसंबर को खुलने वाले अपने 1,368 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 485 से 500 रुपये प्रति शेयर रखा है।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर राकेश झुनझुनवाला के समर्थन वाली मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड ने दस दिसंबर को खुलने वाले अपने 1,368 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 485 से 500 रुपये प्रति शेयर रखा है।

फुटवेयर खुदरा विक्रेता कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसका आईपीओ दस दिसंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक खुला रहेगा। हालांकि एंकर निवेशकों के लिए बोली नौ दिसंबर को खुल जाएगी।

इस आईपीओ के तहत 295 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक तथा अन्य शेयरधारक 2.14 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे।

इस आईपीओ के जरिये कंपनी के प्रवर्तक अपनी करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। वर्तमान में कंपनी में प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की 84 फीसदी हिस्सेदारी है।

कंपनी ने आईपीओ का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों, 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया है।

कंपनी इस आईपीओ के जरिये जुटाए जानी वाली रकम का इस्तेमाल मेट्रो, मोची, वॉकवे और क्रोक्स ब्रांड के तहत नए स्टोर खोलने के लिए करेगी। वर्तमान में कंपनी के देश के 36 शहरों में 598 स्टोर हैं। इनमें से 211 स्टोर पिछले तीन साल में खोले गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त