देश की खबरें | मौसम विभाग ने दिल्ली में ‘लू’ चलने की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में ‘लू’ चलने की चेतावनी दी है।

नयी दिल्ली,10 अप्रैल दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में ‘लू’ चलने की चेतावनी दी है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 32 प्रतिशत दर्ज की गयी।

आईएमडी के मुताबिक रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने और राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर लू चलने का पूर्वानुमान किया है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले पांच साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था। हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा।

दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी ने रविवार को भी शहर में लू चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम की चेतावनी के लिए आईएमडी चार रंगो का कोड इस्तेमाल करता है- हरा (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), पीला (धैर्य रखिये और जानकारी लेते रहिये), ऑरेंज (तैयार रहिये) और लाल (कार्रवाई करें।)

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था।

एनसीआर में गुरुग्राम का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से 10 डिग्री ज्यादा था। गुरुग्राम में अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 28 अप्रैल 1979 को 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने कहा कि मंगलवार से आकाश में बादल छाए रहने के कारण भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में पिछले सप्ताह से गर्म हवाएं चल रही हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि यह असामान्य है कि अप्रैल के पहले 10 दिन में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

पालावत ने कहा कि अप्रैल में दिल्ली में सामान्य से अधिक गर्म हवा वाला दिन रहने का प्रबल अंदेशा है। उन्होंने कहा कि राजधानी में इस महीने गर्म हवा वाले तीन दिन दर्ज किये गए हैं और यह स्थिति आने वाले दो से तीन दिन और जारी रह सकती है।

मैदानी इलाकों के लिए लू की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल