देश की खबरें | मौसम विभाग ने दिल्ली में बादल छाए रहने, मध्यम बारिश की संभावना जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्लीवासियों की शुक्रवार सुबह की शुरुआत खुशनुमा और ठंडे मौसम के साथ हुई तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्लीवासियों की शुक्रवार सुबह की शुरुआत खुशनुमा और ठंडे मौसम के साथ हुई तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मध्यम बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

उसने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के प्रादेशिक मौसम केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) ने ट्वीट किया, ‘‘दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (जाफरपुर, नजफगढ़), महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल (हरियाणा), तिजारा, खैरथल, कोटपुतली, अलवर, विराटनगर, नदबई (राजस्थान) के कुछ इलाकों में अगले दो घंटों के दौरान हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश आएगी।’’

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गयी।

दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह मानसून की पहली बारिश हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 117 मिलीमीटर बारिश हुई।

दक्षिणपश्चिम मानसून आम तौर पर 27 जून को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचता है और पूरे देश में आठ जुलाई तक रहता है।

बारिश से दिल्ली के निवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि, नव निर्मित प्रगति मैदान सुरंग, आईटीओ, रिंग रोड, बारापूला कोरिडोर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और सराय काले खां में जलभराव से भारी यातायात जाम लग गया।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब साढ़े नौ बजे ‘मध्यम’ (123) श्रेणी में दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड