देश की खबरें | मौसम विभाग ने बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जबकि अन्य स्थानों पर कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कोलकाता, नौ जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जबकि अन्य स्थानों पर कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि बुधवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण बंगाल के पश्चिम बर्धवान, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों तथा उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग जिलों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने कोलकाता में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने बताया कि गंगा बंगाल क्षेत्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र फिलहाल कायम है और अगले दो दिनों में इसके झारखंड और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है।

बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 95 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा, बर्धवान में 73 मिमी, कलिम्पोंग में 68 मिमी, बांकुड़ा में 47 मिमी, बहरामपुर में 46 मिमी और पानागढ़ में 35 मिमी बारिश हुई।

कोलकाता में इस दौरान 11.7 मिमी और साल्ट लेक क्षेत्र में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट