कल का मौसम: हिमाचल में मौसम विभाग ने 'येलो' अलर्ट जारी किया, 21 सितंबर तक बारिश का अनुमान

कल का मौसम: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में रविवार और बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

कल का मौसम: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में रविवार और बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राज्य में 21 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी रही और शनिवार शाम से कसौली में सबसे अधिक 53 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई।

इस अवधि के दौरान धरमपुर में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रेणुका में 20 मिमी, करसोग में 10 मिमी, नाहन में 7.9 मिमी, कल्पा में 7.7 मिमी, सराहन में छह मिमी तथा धर्मशाला और कांगड़ा में 5.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, शनिवार शाम राज्य में 40 से अधिक सड़कें बंद कर दी गईं और 53 बिजली आपूर्ति योजनाएं बाधित हुईं।

राज्य में एक जून से 15 सितंबर तक मानसून के दौरान बारिश की कमी 18 प्रतिशत है, राज्य में मानसून के दौरान 689.6 मिमी औसत बारिश के मुकाबले 562.9 मिमी बारिश हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य में मानसून के आगमन के बाद, 27 जून से शनिवार तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 169 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 लोग लापता हैं।

उन्होंने बताया कि बारिश संबंधी घटनाओं में राज्य को 1,327 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड