देश की खबरें | मौसम विभाग ने हिमाचल के पांच जिलों में हल्की बाढ़ के जोखिम की चेतावनी जारी की, 40 सड़कें बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में हल्की बाढ़ के जोखिम की चेतावनी जारी है। इसके साथ ही राज्य में बारिश के कारण 40 सड़कें बंद हैं।

शिमला, छह सितंबर मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में हल्की बाढ़ के जोखिम की चेतावनी जारी है। इसके साथ ही राज्य में बारिश के कारण 40 सड़कें बंद हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय कार्यालय ने शनिवार तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्के बाढ़ के जोखिम की चेतावनी जारी की है। इसने शुक्रवार को आदिवासी जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के 12 में से 10 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया।

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश.... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार मंडी में 16 सड़कें, कांगड़ा में 10, शिमला में नौ, कुल्लू में दो और सिरमौर, ऊना और लाहौल और स्पीति जिलों में एक-एक सहित कुल 40 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं।

केंद्र ने कहा कि राज्य में 32 बिजली परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

इस बीच, राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम श्रेणी की बारिश हुई। देहरा गोपीपुर में सबसे अधिक 64 मिलीमीटर बारिश हुई । इसके बाद धर्मशाला में 55.2 मिलीमीटर, पालमपुर में 32.4 मिलीमीटर, सराहन में 22 मिलीमीटर, कसौली में 19 मिलीमीटर और कांगड़ा में 17.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य में 27 जून को शुरू हुए मानसून मौसम के बाद से अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मानसून की शुरुआत से अब तक राज्य में औसतन 648.1 मिलीमीटर बारिश होती है जबकि इसके मुकाबले 509.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि मानसून मौसम के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 155 लोग जान गंवा चुके हैं और राज्य को 1,303 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Weather Update: शारजाह में ओस बनेगी गेम चेंजर या बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला? दूसरे टी20 मुकाबले से पहले जानें मौसम और पिच का हाल