देश की खबरें | मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अगले 24 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

भुवनेश्वर, 10 सितंबर ओडिशा में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अगले 24 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद के 48 घंटों के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक विक्षोभ में केंद्रित होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में रविवार और सोमवार को व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश, अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है।

विभाग ने बताया कि यह कृषि गतिविधि में मदद कर सकती है, लेकिन भारी बारिश वाले जिलों में निचले इलाकों में अस्थायी रूप से जलभराव और शहरी क्षेत्रों में यातायात बाधित हो सकता है।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में दक्षिण ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर और उत्तरी ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने शनिवार को गजपति, गंजम, मलकानगिरी, कोरापुट, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है।

मौसम केंद्र ने रविवार को पुरी, खोरधा, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, गंजम, नयागढ़, भद्रक और जाजपुर में भारी से बहुत भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी जारी की।

विभाग ने सुझाव दिया है कि प्रशासन अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था तैयार रखे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी