देश की खबरें | मेट गाला-2025: सब्यसाची के डिजाइन किये कपड़ों में नजर आएंगे शाहरुख खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ‘मेट गाला -2025’ में फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा तैयार किए गए परिधान में रेड कार्पेट पर नजर आएंगे।

नयी दिल्ली, पांच मई मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ‘मेट गाला -2025’ में फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा तैयार किए गए परिधान में रेड कार्पेट पर नजर आएंगे।

ऐसी खबरें थीं कि शाहरुख ने न्यूयॉर्क में ‘फैशन शो’ के लिए अपने पसंदीदा डिजाइनर के डिजाइन को चुना है और सोमवार सुबह शाहरुख की प्रबंधक पूजा ददलानी ने इसकी पुष्टि की।

ददलानी ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर दो पोस्ट की थीं जिसमें सब्यसाची के लेबल के चिन्ह के साथ “किंग खान” और “किंग खान. बंगाल टाइगर” लिखा था।

बाद में सब्यसाची के आधिकारिक ‘इंस्टाग्राम पेज’ पर भी यही पोस्ट साझा की गई।

ब्रांड के इंस्टाग्राम पेज पर रविवार को एक स्टोरी पोस्ट की गई जिसका शीर्षक “नमस्ते न्यूयॉर्क” था।

शाहरुख और पूजा के शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।

शाहरुख खान के अलावा, भारतीय अभिनेता दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी इस साल के मेट गाला में शुरुआत करने जा रहे हैं।

मेट गाला एक फैशन कार्यक्रम है जो हर साल न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित किया जाता है। यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित और ग्लैमरस फैशन कार्यक्रम है, जिसमें कई हस्तियां और फैशन जगत के लोग भाग लेते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड