खेल की खबरें | मर्व ह्यूज आस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व तेज गेंदबाज मर्व ह्यूज को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को यह घोषणा की।

मेलबर्न, दो फरवरी पूर्व तेज गेंदबाज मर्व ह्यूज को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को यह घोषणा की।

ह्यूज ने 1985 से 1984 के बीच आस्ट्रेलिया की तरफ से 53 टेस्ट और 33 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट मैचों में 212 विकेट लिये।

उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87 रन देकर आठ विकेट था जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1988 में पर्थ किया था। इनमें उनकी अनोखी हैट्रिक का अंतिम विकेट भी शामिल था। यह हैट्रिक दो अलग दिनों, दो पारियों और तीन ओवर में बनी थी।

ह्यूज ने 33 वनडे में भी 38 विकेट लिये।

हॉल ऑफ फेम में शामिल किये जाने के बाद 59 वर्षीय ह्यूज ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘इससे मैं बेहद खुश हूं। ’’

ह्यूज को 2005 में आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया था। वह 2010 तक इस पद पर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू