जरुरी जानकारी | जून तिमाही में विलय एवं अधिग्रहण, पीई सौदों का मूल्य 48 प्रतिशत घटकर 17 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और सतर्क निवेश माहौल के कारण जून तिमाही में विलय एवं अधिग्रहण और निजी इक्विटी सौदों का मूल्य तिमाही आधार पर 48 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 17 अरब डॉलर रह गया। सलाहकार फर्म ग्रांट थॉर्नटन भारत ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और सतर्क निवेश माहौल के कारण जून तिमाही में विलय एवं अधिग्रहण और निजी इक्विटी सौदों का मूल्य तिमाही आधार पर 48 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 17 अरब डॉलर रह गया। सलाहकार फर्म ग्रांट थॉर्नटन भारत ने यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में मात्रा के लिहाज से विलय एवं अधिग्रहण (एमएंडए) और निजी इक्विटी (पीई) सौदे जनवरी-मार्च तिमाही की तुलना में 13 प्रतिशत घटकर 582 रह गए।

ग्रांट थॉर्नटन भारत ने कहा कि भारत के एमएंडए और निजी इक्विटी परिदृश्य में जून तिमाही के दौरान उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। इस तिमाही में बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और सतर्क निवेश माहौल के कारण सौदों की मात्रा और मूल्य दोनों पर असर पड़ा।

जून तिमाही के दौरान 17 अरब डॉलर के कुल 582 लेनदेन (आईपीओ और क्यूआईपी समेत) किए गए। यह 2023 की जून तिमाही के बाद से एक तिमाही में हुए सबसे कम मूल्य के सौदे हैं। सार्वजनिक बाजार गतिविधियों को छोड़कर, पिछली तिमाही में कुल 12.8 अरब डॉलर मूल्य के 554 सौदे किए गए।

यह गिरावट ईरान-इजराइल संघर्ष, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता, रूस-यूक्रेन युद्ध और सोने की बढ़ती कीमतों सहित मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों के कारण आई।

ग्रांट थॉर्नटन भारत में साझेदार (वृद्धि) शांति विजेता ने कहा, ‘‘नरमी के बावजूद, निजी इक्विटी निवेश में निरंतर गति, नई यूनिकॉर्न कंपनियों के उदय और तिमाही के अंत में सार्वजनिक बाजार गतिविधियों में आशाजनक वृद्धि के संकेत उत्साहजनक हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस तिमाही में बैंकिंग और बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में स्थिर गतिविधियां देखी गईं, जो भारत की दीर्घकालिक वृद्धि की कहानी में निवेशकों के निरंतर विश्वास का संकेत है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी