दिल्ली में बारिश और ठंडी हवाओं के चलते पारा लुढ़का

एक ओर जहां अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

जमात

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दिल्ली में रविवार को बारिश और ठंडी तेज हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 31.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

एक ओर जहां अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

लोदी रोड मौसम स्टेशन पर तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस जबकि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पर 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी के अनुसार दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि आयानगर ऑब्जर्वेटरी में 23.2 मिमी और नजफगढ़ ऑब्जर्वेटरी में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई है।

हवा में आर्द्रता का स्तर 57 से 79 प्रतिशत के बीच रहा।

इस बीच, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शाम चार बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 120 दर्ज की, जो कि मध्यम स्तर का माना जाता है।

मौसम विभाग ने सोमवार भी हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट