देश की खबरें | कश्मीर में हिमपात के बाद पारा लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाके में हुए हिमपात के बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 22 जनवरी कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाके में हुए हिमपात के बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को गुलमर्ग, सोनमर्ग और कश्मीर के कुछ अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर हिमपात हुआ। हिमपात के बाद घाटी में रात के तापमान में कमी आई।

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि इससे पहली रात यह 1 डिग्री सेल्सियस था।

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस, पंपोर के कोनिबल में 0.6 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 0.8 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात की संभावना जताई है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बहुत हल्के हिमपात की संभावना जताई है।

फिलहाल कश्मीर में सर्दी का सबसे भीषण दौर 'चिल्लई-कलां' चल रहा है। 21 दिसंबर से शुरू हुई 40 दिनों की यह अवधि 30 जनवरी को समाप्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड