जरुरी जानकारी | मर्सिडीज की कारें एक अप्रैल से 50,000 से पांच लाख रुपये तक महंगी होंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अपनी समूची मॉडल श्रृंखला की कीमतों में एक अप्रैल से तीन प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है।

नयी दिल्ली, 17 मार्च मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अपनी समूची मॉडल श्रृंखला की कीमतों में एक अप्रैल से तीन प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है।

इस मूल्यवृद्धि के बाद पुणे स्थित इस कंपनी की की कारें 50,000 रुपये से पांच लाख रुपये तक महंगी हो जाएंगी।

लग्जरी कार कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘समूची मॉडल श्रृंखला के दाम तीन प्रतिशत तक बढ़ेंगे। लॉजिस्टिक्स के साथ उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है जिसकी वजह से हमें यह कदम उठाना पड़ रहा है।’’

बयान में कहा गया है कि उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी से परिचालन की लागत में भी इजाफा हुआ है। ‘‘इस वजह से हमें अपने सभी मॉडलों की शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है।’’

बयान के अनुसार, एक अप्रैल से ए 200 लिमोजिन की कीमत 42 लाख रुपये से शुरू होगी। जीएलए मॉडल की शुरुआती कीमत 45 लाख रुपये, जीएलसी 200 की 62 लाख रुपये, जीएलई डी 4 एम की 86 लाख रुपये, जीएलएस 400 डी 4 एम की 1.16 करोड़ रुपये और एलडब्ल्यूबी ई-क्लास 200 की 71 लाख रुपये होगी।

इसके अलावा एस-क्लास350 डी की शुरुआती शोरूम कीमत 1.6 करोड़ रुपये, एएमजी ई 63 एस 4मैटिक (सीबीयू) की 1.77 करोड़ रुपये, एएमजी-जीटी 63 एस 4 डोर कूपे (सीबीयू) की 2.7 करोड़ रुपये होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा