देश की खबरें | मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है : राजस्थान के डीजीपी मिश्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने कहा है कि वर्तमान दौर में मानसिक तनाव व एंजाइटी (घबराहट) की समस्या निरन्तर बढ़ती जा रही है। उन्होंने पुलिस बल सहित आमजन में भी मानसिक तनाव की समस्या को ध्यान में रखते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता बरतने की आवश्यकता जताई।

जयपुर, 20 सितंबर राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने कहा है कि वर्तमान दौर में मानसिक तनाव व एंजाइटी (घबराहट) की समस्या निरन्तर बढ़ती जा रही है। उन्होंने पुलिस बल सहित आमजन में भी मानसिक तनाव की समस्या को ध्यान में रखते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता बरतने की आवश्यकता जताई।

मिश्रा बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मिश्रा ने कहा, ‘‘जीवन की जटिलताओं के मध्य युवा वर्ग सहित शहरी ही नही ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह समस्या बढ़ती जा रही है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा व अभिभावकों के उचित मार्गदर्शन के अभाव की स्थितियों में बच्चे मानसिक तनाव के शिकार होकर आत्महत्या तक का कदम उठा रहे हैं।’’

उन्होंने जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पर बल देते हुए कहा, ‘‘काम के बढ़ते बोझ की स्थितियों में व्यवस्थित जीवन शैली आवश्यक है। नियमित व्यायाम, योग प्राणायाम, खेल सहित स्वयं की समुचित देखभाल एवं मनोरंजन गतिविधियों से अपने प्रसन्नता के पैमाने को बढ़ाया जा सकता है।’’

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) राजीव शर्मा ने पुलिस अधिकारियों व जवानों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता की आवश्यकता बताते हुए मानसिक समस्याओं के समय पर समाधान पर जोर दिया।

सवाई मान सिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव बगरहट्टा ने व्यवस्थित दिनचर्या के साथ नियमित व्यायाम पर जोर दिया।

कार्यशाला का आयोजन मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में कार्यरत राजस्थान मूल के डॉ विमल शर्मा के सहयोग से किया गया।

डॉ. शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य की स्थितियों के नियमित रूप से आकलन करने के साथ समय समय पर विशेषज्ञों से विचार विमर्श पर बल दिया। इंग्लैंड से आये विशेषज्ञ डॉ. कैथरीन एवं डॉ. रॉबर्ट पॉल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\