देश की खबरें | मानसिक स्वास्थ्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य अधिकार है, भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत : डब्ल्यूएचओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं तक सभी की पहुंच होनी चाहिए, भले ही उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं तक सभी की पहुंच होनी चाहिए, भले ही उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है।

डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ‘‘जैसे कि शारीरिक स्वास्थ्य का अधिकार मानव गरिमा का एक मूलभूत पहलू है, उसी तरह मानसिक स्वास्थ्य का अधिकार भी उतना ही अपरिहार्य है।’’

उन्होंने एक बयान में कहा कि डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के देशों में हर सात में एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहा है। इस क्षेत्र में भारत भी आता है।

बेचैनी और अवसादग्रस्त विकार पुरुषों और महिलाओं दोनों में देखे गए हैं जो इस क्षेत्र में मानसिक विकार से ग्रस्त लोगों की कुल संख्या का तकरीबन 50 फीसदी है।

उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को सार्वभौमिक मानसिक अधिकार के रूप में मान्यता देने के लिए समाज के दृष्टिकोण और सरकारी नीतियों में बदलाव लाने की जरूरत है।

सिंह ने कहा, ‘‘मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता और शिक्षा की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भेदभाव और भ्रांति प्रमुख अवरोधक हैं जो लोगों को मदद मांगने से रोकता है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं तक सभी की पहुंच होनी चाहिए, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति, स्थान या अन्य परिस्थितियां कुछ भी हो।’’

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के मानसिक कुशलक्षेम का असर उनके अन्य अधिकारों जैसे कि शिक्षा का अधिकार और काम करने के अधिकार पर भी पड़ता है। जब मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तो लोग सामाजिक गतिविधियों में अधिक सार्थक रूप से शामिल होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड