देश की खबरें | सुरेश अंगड़ी की स्मृति में नयी दिल्ली में स्मारक का होगा निर्माण: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को घोषणा की कि दिवंगत रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की स्मृति में नयी दिल्ली में एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा। अंगड़ी का हाल में कोरोना वायरस से निधन हो गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेलगावी (कर्नाटक), सात अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को घोषणा की कि दिवंगत रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की स्मृति में नयी दिल्ली में एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा। अंगड़ी का हाल में कोरोना वायरस से निधन हो गया था।

बेलगावी लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद अंगड़ी का गत 23 सितम्बर को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 से निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने के बाद आज रिहा कर दिया जाएगा- रिया के वकील सतीश मानशिंदे: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय राजधानी में किया गया था।

अंगड़ी के निधन के एक पखवाड़े बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने बेलगावी का दौरा किया और अंगड़ी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की तथा दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: अनूपपुर में कमलनाथ को दिखाए गए काले झंडे, कांग्रेस ने लगाया पथराव का आरोप.

येदियुरप्पा ने बाद में संवादादाओं से कहा कि सुरेश अंगड़ी को समर्पित एक स्मारक का निर्माण नयी दिल्ली में किया जाएगा।

बड़े एवं मध्यम उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री के कई परियोजनाओं में योगदान को याद किया जो कई वर्षों से लंबित थे।

राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई और जल संसाधन मंत्री रमेश जरकीहोली भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\