खेल की खबरें | मेल्टवाटर शतरंज: अंतिम दौर में एरिगेसी को हराकर प्रज्ञानानंदा पांचवें स्थान पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किशोर ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सोमवार को यहां सातवें और अंतिम दौर में हमवतन अर्जुन एरिगेसी को 2.5-0.5 से हराकर पांचवें स्थान पर रहे।

सेन फ्रांसिस्को, 21 नवंबर किशोर ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सोमवार को यहां सातवें और अंतिम दौर में हमवतन अर्जुन एरिगेसी को 2.5-0.5 से हराकर पांचवें स्थान पर रहे।

प्रज्ञानानंदा ने पहली बाजी 49 चाल में जीती जिसके बाद दूसरी बाजी बराबरी पर छूटी। एरिगेसी ने इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए तीसरी बाजी सिर्फ 18 चाल में जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया।

प्रज्ञानानंदा ने हालांकि चौथी बाजी 56 चाल में जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

प्रज्ञानानंदा नौ अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे। एरिगेसी ने भी नौ अंक जुटाए लेकिन वह छठे स्थान पर रहे।

अंतिम दौर से पहले ही खिताब सुनिश्चित कर चुके मैग्नस कार्लसन ने अंतिम दौर में पोलैंड के ग्रैंडमास्टर यान क्रिस्टोफ डुडा को 3-1 से हराया।

नॉर्वे के कार्लसन ने 20 अंक हासिल किए और वह दूसरे स्थान पर रहे अमेरिका के वेस्ली सो से सात अंक आगे रहे।

सो को अंतिम दौर में नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीष गिरी के खिलाफ 3-4 से हार झेलनी पड़ी लेकिन इसके बावजूद वह दूसरे स्थान पर रहे।

वियतनाम के क्वेन लिएम ली ने अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव को 3-1 से हराकर 11 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। डुडा 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।

मेल्टवाटर चैंपियन्स टूर में कई प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के बाद शीर्ष आठ खिलाड़ियों ने फाइनल्स में जगह बनाई। फाइनल्स की कुल इनामी राशि दो लाख 10 हजार डॉलर थी। राउंड रोबिन में प्रत्येक जीत के लिए 7500 डॉलर मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट