खेल की खबरें | मेल्टवाटर चैंपियन्स टूर फाइनल्स: एरिगेसी जीते, प्रज्ञानानंदा हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) अर्जुन एरिगेसी ने लगातार तीन हार के बाद शुक्रवार को यहां मेल्टवाटर चैंपियन्स टूर फाइनल्स शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहली जीत दर्ज की जबकि पिछले मुकाबले में जीत का स्वाद चखने वाले उनके हमवतन आर प्रज्ञानानंदा को हार का सामना करना पड़ा।

सेन फ्रांसिस्को, 18 नवंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) अर्जुन एरिगेसी ने लगातार तीन हार के बाद शुक्रवार को यहां मेल्टवाटर चैंपियन्स टूर फाइनल्स शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहली जीत दर्ज की जबकि पिछले मुकाबले में जीत का स्वाद चखने वाले उनके हमवतन आर प्रज्ञानानंदा को हार का सामना करना पड़ा।

एरिगेसी ने अजरबैजान के शाखरियार मामेदयारोव को 3-1 से हराया, तो वहीं प्रज्ञानानंदा को अमेरिका के जीएम वेस्ली सो से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच, नॉर्वे के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने नीदरलैंड के जीएम अनीश गिरी को 3-0 से हराया, जबकि वियतनाम के क्वांग लीम ले ने पोलैंड के जीएम जान-क्रिज्सस्टोफ डूडा के विजयी अभियान को रोका। क्वांग ने 3-1 से जीत दर्ज की।

अब तक खराब लय से जूझ रहे एरिगेसी ने अपने खेल के स्तर को सुधार करते हुए अनुभवी मामेदयारोव के खिलाफ पहला मुकाबला ड्रॉ खेलने के बाद दूसरे मुकाबले को 58 चाल में अपने नाम किया। इन दोनों के बीच तीसरा मुकाबला फिर से ड्रॉ रहा जबकि भारतीय खिलाड़ी ने चौथे मुकाबले को 71 चाल में अपने नाम किया।

प्रज्ञानानंदा और सो के शुरुआती दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे। अमेरिका के खिलाड़ी ने इसके बाद तीसरा और चौथा मुकाबला अपने नाम कर शानदार जीत दर्ज की।

शनिवार को पांचवें दौर में, एरिगेसी के सामने गिरी जबकि प्रज्ञानानंदा के सामने डूडा की चुनौती होगी।

यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन आधार पर खेला जा रहा है। सबसे अधिक अंक जुटाने वाला खिलाड़ी विजेता बनेगा।

मेल्टवाटर चैंपियन्स टूर में कई प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के बाद आठ शीर्ष खिलाड़ियों ने फाइनल्स में जगह बनाई। टूर फाइल्स की कुल इनामी राशि दो लाख 10 हजार डॉलर है। राउंड रोबिन में प्रत्येक जीत के लिए 7500 डॉलर मिलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू