विदेश की खबरें | संसद की इमारत में ट्रंप समर्थकों की हिंसा से मेलानिया ‘निराश’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ने के दौरान लोगों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस दुखद घटनाक्रम का इस्तेमाल “मेरे बारे में अशोभनीय गपशप, अवांछित निजी हमलों और झूठे व भ्रामक आरोपों के लिये किया।”

उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ने के दौरान लोगों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस दुखद घटनाक्रम का इस्तेमाल “मेरे बारे में अशोभनीय गपशप, अवांछित निजी हमलों और झूठे व भ्रामक आरोपों के लिये किया।”

ट्रंप को चुनाव में मिली हार से नाराज और खुद राष्ट्रपति द्वारा उकसाए जाने के बाद उनके समर्थकों की हिंसक भीड़ द्वारा बीते बुधवार को कैपिटल परिसर में घुस गई और डेमोक्रेट जो बाइडन की जीत को सत्यापित करने के लिये हो रही कार्यवाही को आंशिक रूप से बाधित किया। इस घटना के पांच दिन बाद प्रथम महिला की तरफ से इस बारे में पहली सार्वजनिक टिप्पणी आई है।

व्हाइट हाउस के एक ब्लॉग पर लिखी पोस्ट में उन्होंने कहा, “पिछले हफ्ते जो हुआ उससे मैं निराश और आहत हूं।”

उन्होंने लिखा, “इस दुखद घटनाक्रम के बीच मैंने यह शर्मनाक चीज देखी कि एक एजेंडे के साथ प्रासंगिक दिखने में लगे कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ अशोभनीय गपशप, अवांछित निजी हमले किये और झूठे व भ्रामक आरोप लगाए।”

मेलानिया ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि वह किसका उल्लेख कर रही हैं।

मेलानिया की पूर्व मित्र और एक समय व्हाइट हाउस में सहायक रही स्टेफनी विंस्टन वूलकॉफ ने पिछले हफ्ते एक संपादकीय लिखकर प्रथम महिला पर “अमेरिकी की बर्बादी में भागीदार” रहने का आरोप लगाया था।

प्रथम महिला ने सोमवार को लिखी गई पोस्ट में कहा, “यह समय पूरी तरह से देश और उसके नागरिकों के जख्मों को भरने का है। इसे व्यक्तिगत फायदे के लिये इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हमारे राष्ट्र को सभ्य तरीके से उबरना होगा। इस बारे में कोई गलतफहमी मत रखिये, हमारे राष्ट्र की संसद में हुई हिंसा की मैं पूरी तरह से निंदा करती हूं। हिंसा कभी स्वीकार्य नहीं है।”

उन्होंने लोगों से हिंसा रोकने और लोगों को उनके रंग से न पहचानने का अनुरोध करते हुए कहा, “अलग राजनीतिक विचारधारा आक्रामकता या क्रूरता का आधार नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने अपने पति या समर्थकों को संसद परिसर में जाने के लिये उकसाने में उनकी भूमिका पर कोई टिप्पणी नहीं की।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block Update: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; घर से निकलने से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त